Hapur News: चोरी से लाखों रुपये के पेड़ काटने का आरोप
हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: । क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी युवक ने पड़ोसी खेत स्वामी पर खेत पर खड़े पेड़ों को काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राशिद ने बताया कि उसके खेत पर अलग अलग प्रजाति के पेड़ लगे हुए थे। पिछले दिनों उसने अपने खेत कि मिट्टी को समतल कराया था। उसके खेत के डोले पर खड़े पेड़ों को ऐसे ही रहने दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोसी खेत स्वामी ने अब उसके खेत पर खड़े पेड़ों को चोरी से काट लिया। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.