हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: थाना पुलिस ने रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार की रात को थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की चोरी की बाइक के साथ कुछ चोर क्षेत्र में घूम रहे है। पुलिस ने सूचना पर किठौर बार्डर पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध को देखकर पुलिस ने रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम चिराग गिरी पुत्र दिनेश गिरी बीच मे बैठ हुये व्यक्ति ने अपना नाम निशान्त उर्फ काके पुत्र संजय कुमार, तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ पुत्र महेन्द्...