हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर छपका में बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक घर में कुछ हाथ न लगने पर पड़ोसी के मकान में घुस गए और नकदी के साथ महिला के कानों के कुंडल चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस अभी तक आरोपियों को तलाश नहीं पाई है। बता दें कि सोमवार देर रात कुछ बदमाश सबसे पहले गांव निवासी सूबेदार के घर में घुसे। बदमाश घर की दूसरी मंजिल पर जाना चाहते थे, लेकिन जीने पर ताला लगा होने के कारण ऊपर नहीं पहुंच सके। यह भी पढ़ें- Hapur News: लोधीपुर छपका में दो घरों में घुसे बदमाशों का तांडव, लूटपाट इसके बाद उन्होंने नीचे रखे कपड़ों और सामान को खंगाला, लेकिन कोई कीमती वस्तु हाथ नहीं लगी। इसके बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाले संदीप...