Hapur News: चोरी का खुलासा न होने पर किसान मजदूर संगठन ने किया थाने का घेराव
हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: करीब एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने से नाराज किसान मजदूर संगठन पूरन सिंह गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बहादुरगढ़ थाने में धरने में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि चोरी की घटना में पीड़ित परिवार की वर्षों की जमा पूंजी चली गई, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरे, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद घटना का खुलासा न होना थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.