हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी एक व्यक्ति ने अपने यहां काम करने वाले युवक समेत तीन लोगों पर नकदी, सरसों और बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव भदस्याना निवासी अंकुश की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके घर से एक क्विंटल सरसों, हीरो होंडा सुपर बाइक तथा घर में रखी संदूक से करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। आरोप है कि एक व्यक्ति निवासी मुल्हेंडा, थाना सख्ला जनपद मेरठ, जो पिछले एक सप्ताह से उनके यहां काम कर रहा था, ने अपने साथियों निवासी भदस्याना तथा उसके अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त का दावा है कि आरोपितों की गतिविधियां घर में लगे कैमरों में कैद हुई हैं, जिसमें चोरी का सामान ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद...