हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र स्थित हमराही आरवीएसएफ कंपनी में चोरी की नीयत से घुसे युवक को सुरक्षा गार्डों ने देख लिया। गार्डों ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया तो वह बचने के लिए कंपनी की दीवार फांदकर भागने लगा। दीवार से कूदने के दौरान वह घायल हो गया। अगले दिन कंपनी के बाहर घायल अवस्था में मिले युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है。

कंपनी का विवरण कंपनी के प्रतिनिधि जनपद गाजियाबाद के प्रताप विहार मिर्जापुर निवासी अफाक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पांच अक्टूबर की रात कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घुसता दिखाई दि...