हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरकेजी स्कूल के पीछे खाली पड़े मैदान से संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लखपत सिंह की मढैया का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Roorki News: चाकू के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Roorki News: चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...