हापुड़, नवम्बर 25 -- Hapur News: चुनाव आयोग के निर्देश पर पिलखुवा के अधिशाषी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है उनके स्थान पर मुरादनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र कुमार को पिलखवा का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद नगर पालिका में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है हरेंद्र कुमार के कार्य भार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका के प्रशासनिक एवं विकास कार्य को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है । इस दौरान पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के स्थानांतरण की पुष्टि की है।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...