Hapur News: चीनी मिल ने शुरू कराई नालों की सफाई
हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: मानसून की दस्तक के बाद हो रही बारिश के बाद कार्यालयों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, इसको देखते हुए सिंभावली चीनी मिल के अधिकारियों ने स्वयं ही नालें की सफाई कराने का काम शुरू कर दिया है। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक करण सिंह ने बताया कि कस्बे में निंरतर बारिश हो होने से नालों का पानी मिल परिसर में स्थित बैंक, डाकखाने में जलभराव हो रहा है। जलभराव से होने पर यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी होने लगी। इसको जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए चीनी मिल की ओर से रेलवे रोड से लेकर नहर तक बने सरकारी नाले की सफाई को शुरू करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: परमट में नाला टैपिंग की 24 घंटे निगरानी करेगा नगर निगम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.