Hapur News: चिपचिपी उमस ने छुड़ाए पसीने, हर कोई बेहाल
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: हापुड़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार की रात झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लेकिन अब दो दिन से सुबह धूप निकलते ही उमस ने परेशानियां फिर बढ़ा दी है। सूरज की तपिश और हवा में अधिक नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर में भीषण उमस के चलते लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। इन दिनों हापुड़ का मौसम पल-पल बदल रहा है। एक दिन पहले ही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। इसके बाद बुधवार को भी हापुड़ भीषण गर्मी की चपेट में रहा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरूवार को भी सुबह से ही सूरज की तल्ख किरणों ने लोगों के बदन को झुलसा दिया। तल्ख धूप के साथ हवा में नमी होने के कारण लोगों का पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.