हापुड़, अगस्त 11 -- Hapur News: जनपद हापुड़ के सभी मंदिरों पर शिवरात्रि के दिन चिकित्सकों की टीम अलर्ट रहीं। चिकित्सकों ने कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम लगाया। वहीं, सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने मंदिरों का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं जांचीं। शिवरात्रि को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मंदिरों पर चिकित्सकों की टीम तैनात की गई। टीम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल किए गए। स्वास्थ्य टीमों ने मंदिरों पर पहुंचे कांवड़ियों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई। लंबी दूरी तय करने के बाद मंदिर पहुंचे कांवड़ियों के जख्मों पर मरहम भी लगाया गया। मंदिरों पर लगे स्वास्थ्य कैंपों में सभी दवाएं उपलब्ध रहीं। यह भी पढ़ें- पुरा महादेव मेला: तीन दिन में 15 लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक कांवड़ियों को दवाईयां भी बांटी गई। सीएमओ डॉ.किशोर...