Hapur News: चार बाल श्रमिकों को टीम ने कराया मुक्त
हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने दुकानों, होटलों, कारखानों और वर्कशाप में जांच की। इस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में काम करते मिले चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने बाल श्रम रोकथाम एवं जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की और बच्चों से काम कराने के मामलों की पड़ताल की। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम पर रोक लगाने के साथ प्रतिष्ठान संचालकों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। जांच के दौरान चार बाल श्रमिक मिलने पर टीम ने उन्हें मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.