Hapur News: चार घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: शहर में 33 केवी लाइन को नए ब्रेकर से जोड़ने के कार्य के चलते बुधवार को हजारों उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति चालू होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत कि सास ली। बिजली आपूर्ति बंद होने से शहर के विभिन्न इलाकों में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों का काम भी प्रभावित रहा। दोपहर के समय बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर इनवर्टर भी जवाब देने लगे, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी।ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि 33 केवी लाइन को नए ब्रेकर से जोड़ने का कार्य तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण था। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। कार्य पूरा होने के बाद सभी फीडरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.