हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: नगर के गढ़ रोड स्थित पटना मुरादपुर बिजलीघर के स्वर्ग आश्रम रोड फीडर नंबर-4 में शनिवार की दोपहर फाल्ट हो गया। इससे करीब चार घंटे फीडर से जुड़े दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। चार घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। हालांकि विभाग की टीम ने फाल्ट को दुरूस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया था, लेकिन बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। नगर के पटना मुरादपुर बिजली घर में अर्थिग में फाल्ट हो गया था। जिस कारण स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फीडर की सप्लाई करीब 12 बजे ठप हो गई थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: सैफनी में 18 घंटे बिजली गुल, गर्मी में बेहाल रहे लोग फाल्ट की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू कर फाल्ट वाले स्थान की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद कर्मचा...