Hapur News: चाय विक्रेता समेत दो लोगों को मारपीट कर किया घायल
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में एक चाय विक्रेता और उसके भाई के साथ तीन नामजद समेत सात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू प्रेमपुरा निवासी संदीप शर्मा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि बुलंदशहर रोड पर चाय की दुकान चलाकर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। 16 सितंबर को उसका भाई अनिल शर्मा अपने काम से रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले प्रेमपुरा के बाहर एक कैटर्स संचालक व उसके पुत्रों ने पीड़ित के भाई के साथ गाली गलौच व मारपीट कर दी। पीड़ित को किसी ने सूचना दी तो वह भी अपने भाई को बचाने के लिए वहां पहुंच गया। आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.