Hapur News: चाकू के साथ एक गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: थाना हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ थाना बाबूगढ में गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मुकदमे पजीकृत है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस बुलंदशहर हाईवे स्थित संदिग्ध वाहनों और लोगों की चैंकिग कर रही थी इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे अपनी तरफ रुकने का ईशारा किया तो संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने थाना सिंभावली गांव राजपुर निवासी बिलाल को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.