हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पर कक्षा 11 की छात्रा को चाकलेट देने के बहाने आफिस में बुलाकर जबरन हाथ पकड़ने और अश्लील हकरत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी द्वारा छात्रा को बदनाम करने और शादी न होने देने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधानाचार्य समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी पुत्री एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 9 जुलाई की सुबह त्यागी नगर हापुड़ निवासी प्रधानचार्य महेश चन्द शर्मा ने ऑफिस में उसकी बेटी को बुलाकर चकलेट देने लगे। बेटी के मना करने पर ...