हापुड़, नवम्बर 25 -- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा खादर मेले के दौरान करीब दो सप्ताह तक पूरी तरह गुलो गुलजार रहा गंगा तीरे फिर से वीराना हो गया है। पुलिस-प्रशासन समेत विभिन्न सरकारी महकमों से जुड़ा अमला और उनके वाहनों पर बजने वाली हूटरों की आवाज पूरी तरह गायब हो चुकी है, जहां अस्थाई तंबुओं की महानगरी की जगह अब हर तरफ कूड़ा-करकट और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खादर मेला स्थल पर करीब आठ किलोमीटर परिधि वाले जंगल में बनाए गए विभिन्न सेक्टरों में बसी तंबुओं की महानगरी फिर से वीराने में तब्दील हो गई है। झिलमिल लाइटों की रोशनी और दिलकश प्रतिबिंब की जगह फिर से चौतरफा घना अंधकार छाने लगा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मखदूमपुर गंगा घाट पर पसरी वीरानी, जिला पंचायत ने शुरू किया सफाई अभियान रिजर्व पुलिस लाइन का नामो निशान मिटना शुरू हो गया, जिससे बाहरी ज...