Hapur News: चंद पलों की जल्दी का शार्ट कट बन जाता है सैकड़ों जिंदगी का अंतिम सफर
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: जनपद में रान्ग साइड (गलत दिशा) ड्राइविंग और शाॅर्टकट लेने की जानलेवा आदत इस कदर बढ़ चुकी है कि अब यहां की सड़कें हादसों का डार्क जोन बनती जा रही है। चंद मिनट और कुछ मीटर का सफर बचाने के चक्कर में वाहन चालक न सिर्फ अपनी, बल्कि सामने से आ रहे राहगीरों की जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के चौराहों और तिराहों तक, यह लापरवाही अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिससे स्थानोंय लोगों में आक्रोश के साथ साथ डर का माहौल भी है। जनपद के प्रमुख मार्गों के साथ साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 9, राष्ट्रीय राजमार्ग 324, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड पर प्रतिदिन रोंगटे खड़े करने वाले नजारें देखने को मिलते हैं। स्थानीय कट (यू टर्न) दूर होने या समय बचाने के बहाने बाइक सवार, कार सवार, आॅटो, ई-रिक्शा चालक और यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.