हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले हापुड़ के बाजारो रंग-बिरंगी राखियों से सज गए है और यहां जमकर खरीदारी हो रही है। राखियों के बाजार में राखियों की खुशबु महक रही है। बहनें अपने भाईयों के लिए मनपंसद की राखी खरीद रही है। इसके अलावा सौन्दर्य प्रसाधन, आट्रिफिशियल ज्वैलरी, कपड़ों, गिफ्ट आदि दुकानों पर दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ भाड़ रही, जिससे बाजारों में अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहन सज संवरकर अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। बहनों ने अपने भाईयों के लिए स्वदेशी राखियों की जमकर खरीदारी की। जबकि छोटे भाईयों व भतीजों के...