Hapur News: चंडी मंदिर में पंचम नवरात्र पर हुआ मां का श्रृंगार और हवन
हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: चंडी मंदिर परिसर में हरि हर चंडी मंदिर मेला समिति की ओर से पंचम नवरात्र पर मां का भव्य श्रृंगार और हवन किया गया। हवन में अमन मित्तल यजमान रहे। इस दौरान मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और मां के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। समिति के प्रधान अखिलेश मित्तल ने बताया कि नवरात्र में मां की पूजा-अर्चना और हवन का विशेष महत्व है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर पर महामंत्री राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष केशव शर्मा, विजय पाल रुहेला और मनोज मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.