Hapur News: घर लौट रहे युवक को मारपीट कर किया घायल
हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ गांव के ही दो लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी घायल को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा निवासी अचल त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 29 जुलाई की रात को वह अपने घेर से घर जा रहा था। जैसे ही वह टैंट की दुकान के पास पहुंचा तो तभी रास्ते में खड़े गांव निवासी सचिन व अर्जुन ने उसे रोक कर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.