Hapur News: घर लौट रहे चालक पर किया लोहे की रॉड से हमला
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: कोतवाली की क्षेत्र के गांव बदरखा में पुरानी रंजिश के चलते एक ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव बदरखा निवासी नजाकत ट्रक पर चालकी करता है। शुक्रवार दोपहर वह अपनी गाड़ी खड़ी कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विरोधियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नजाकत लहूलुहान होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़त ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.