Hapur News: घर लौट रही किशोरी से की छेड़छाड़
हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने नाबालिक बेटी के साथ घर लौटने के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी बेटी नगर से अपने घर लौट रही थी। तभी नगर निवासी युवक ने उसकी बेटी को पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बेटी ने इस मामले की जानकारी घर पहुंचने के बाद जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मां का गला दबाया पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.