हापुड़, अक्टूबर 10 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में चाय की दुकान के सामने रास्ता देने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि चाय विक्रेता और उसके परिजन ने व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई के साथ भी मारपीट कर दी। आरोपियों ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला करने के साथ कार के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में रखा लैपटाप भी गायब कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर रोड पर स्टेट बैंक के पास के निवासी मोहम्मद दानिश ने बताया कि उसके घर के बराबर में इकराम चाय की दुकान चलाता है। आरोप है कि दुकान पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग कुर्सियां डालकर उनके घर के दरवाजे के सामने...