Hapur News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व परिवार पर हमला करने का आरोप
हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: नगर क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी व्यक्ति कथित रूप से नशे की हालत में उसके घर के बाहर पहुंचा और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला, उसके पति और पढ़ाई कर रहे नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की।पीड़िता के अनुसार हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.