Hapur News: घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक पर किया जान लेवा हमला
हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर घर में घुसकर आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि तीन युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उनकी छाती के पास धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव उपैड़ा निवासी अवधपाल त्यागी ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव निवासी बिट्टू त्यागी, प्रिंस त्यागी और प्रियांशु उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ मारपीट शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.