Hapur News: घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव चक लठीरा निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व वह खेत पर गया था। दोपहर के बाद जब वह घर आया तो देखा कि उसके घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जबकि अधिकांश सामान टूट गया था। पीड़ित ने आस पास में जानकारी की तो मालूम हुआ कि उसके ही दो रिश्तेदार उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर में आए और उसके घर में तोड़फोउ़ कर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.