हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी। तभी वहां पर पड़ोसी युवक आया और उसको अकेला पाकर गाली गलौज करने लगा। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...