Hapur News: घर में घुसकर चोरी कर भाग रहे आरोपी को दबोचा
हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में शुक्रवार रात घर में घुसकर चोरी कर रहे एक आरोपी को मकान स्वामी ने मौके पर ही रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे 65 सौ रुपये चोरी करने के बाद दीवार कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मकान स्वामी ने उसे देख लिया और दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए 65 सौ रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी ललित गौतम ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दो अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह खाना खाने के बाद गोंदी-सलाई रोड पर टहल रहा था। मंगली माता से आगे स्थित अपने दूसरे घर के पास पहुंचने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.