Hapur News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर धेवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी धेवती उसके पास ही रहती है। पिछले एक माह से नगर निवासी युवक उस पर बुरी नजर रखते है। पीड़िता ने बताया कि कई दिनों से आरोपी अलग अलग नंबरों से काल कर परेशान करता है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर में घुस गए और उसकी धेवती के साथ छेड़छाड़ की पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.