हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बक्सर में घर की सफाई में जुटे इकबाल अली को कमरे में सामान उतारते वक्त वहां छिपे बैठे सांप ने उस लिया। सर्पदंश से कुछ देर बाद ही इकबाल की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।इससे परिजनों में अफरा-तफरी हो गई और वे उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...