Hapur News: घर के बाहर खेल रही मासूम से की छेड़छाड़
हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम के गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की, बच्ची द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी 24 वर्ष का युवक वहां आया और उसकी बेटी को खेलने के दौरान बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। ले जाने के बाद आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसकी बेटी रोते हुए शोर मचाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर वह पहुंच गया जहां से आरोपी वहां से फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंद्रकात ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.