हापुड़, नवम्बर 1 -- Hapur News: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में बुजुर्ग दंपती के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात चोरों पर घर का ताला खोलकर अलमारी में रखे आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि कई दिन पहले शिकायत देने के बावजूद अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डॉ. चंदुपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते हैं, जबकि उनका बेटा करण सिंह नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। दोनों पति-पत्नी बुजुर्ग हैं। करीब एक सप्ताह पहले सुबह के समय वह घर पर ताला लगाकर खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। उनका कहना है कि घर की चाबी उन्होंने घर के ही एक कोने में रख दी थी। आशंका है कि किसी ने चाबी देख ली और उसका इस्तेमाल कर घर में ...