Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, संख्या पहुंची 20
हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ते जा रहे हैं। यहां गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
स्वाइन फ्लू के नए केस मौसमी बुखार के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मंगलवार को जिले में दो स्वाइन फ्लू के नए केस मिले हैं। दो महिलाओं को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला अठसैनी और दूसरी महिला गढ़मुक्तेश्वर की निवासी है। स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिलने के बाद सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य टीमें मरीजों के घर पहुंचीं। उन्होंने पॉजिटिव मरीजों का हाल जाना और परिजनों के स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.