हापुड़, नवम्बर 18 -- Hapur News: आगामी जनगणना-2027 के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान करने हेतु स्व-गणना अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीडीओ श्रुति शर्मा ने जनगणना कार्य को सुगम, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए ग्राम प्रधानों से आग्रह किया। सीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि स्व जनगणना के लिए जनगणना संवाद का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली प्रत्येक ग्राम सभा, खुली बैठक एवं अन्य ग्राम स्तरीय आयोजनों में अनिवार्य रूप से जनगणना संवाद आयोजित किया जाए तथा ग्रामीणों को स्व-गणना के महत्व एवं लाभों से...