Hapur News: गौरव हत्याकांड के आरोपियों समेत कई ग्रामीणों के संदिग्ध हालत में जले बिटौरे
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में शुक्रवार की दोपहर को लगातार दूसरे दिन बिटौरों में आग लगने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि यह बिटौरे चर्चित गौरव हत्याकांड के आरोपियों समेत अन्य लोगों के बताए जा रहे हैं। आरोपियों के घर भी इन बिटोरों के बिल्कुल समीप स्थित हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे भी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में बिटौरों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई थी, जिससे कई बिटोरे जल गए थे। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे और दमकल की टीम को मौके पर बुलवाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.