Hapur News: गौरव त्यागी हत्याकांड: सात हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: हापुड़। गौरव त्यागी हत्याकांड के सात हत्यारोपियों के खिलाफ बाबूगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी से गैंग चार्ट का अनुमोदन मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरोह का सरगना कुलदीप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुलदीपअपने साथियों अमित, जसवंत, प्रदीप, अनुज उर्फ गोल्डी, राजवीर और जयपाल के साथ मिलकर संगठित आपराधिक गिरोह चला रहा था। गिरोह के सदस्य बाबूगढ़ और हापुड़ देहात क्षेत्र में सरेराह दिनदहाड़े हत्या, गंभीर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी वारदातों में संलिप्त रहे हैं। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों और दहशत के चलते क्षेत्र के लोग उनके खिलाफ शिकायत करने और न्यायालय में गवाही देने से भी डरते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.