Hapur News: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का जगह-जगह बांटा प्रसाद
हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: शहर में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। लोगों ने विधि-विधान से घरों में गाय के गोबर से छोटे-बड़े गोवर्धन भगवान स्थापित किए। इसके साथ ही अन्नकूट का प्रसाद बांटा। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया।नगर के चंडी रोड स्थित महावीर दल व चंडी मंदिर में मौसमी सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट तैयार किया गया। सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण को इसका भोग लगाया गया। इसके बाद अन्नकूट का विशाल भंडारा हुआ। जिसमें कढ़ी, चावल, पूरी-सब्जी व खीर और सभी प्रकार की हरी सब्जियों को मिलाकर प्रसाद बनाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।इसके अलावा सनातन धर्म, फ्री गंज रोड स्थित देवी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, दादाबाड़ी, स्वर्ग आश्रम रोड, गढ़ रोड, हनुमान मंदिर, सेढू सिंह की छतरी, बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.