Hapur News: गोवंश की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: अल्लाहबख्शपुर के जंगल में गन्ने के खेत में गोवंश मृत मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया था। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। बजरंग दल के जिला सह-संयोजक लोकेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार दूसरी बार इस तरह की घटना सामने आना गंभीर मामला है। यह भी पढ़ें- Amroha News: ईख के खेत से प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद, विहिप-बजरंग दल ने किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.