Hapur News: गोली से घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने दो घंटे किया मोदीनगर रोड जाम
हापुड़, सितम्बर 6 -- Hapur News: कोतवाली नगर इलाके के गांव बदनौली में तीन दिन पहले दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की घटना में घायल युवक ने मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और शव आने से पहले गांव में मेरठ, बुलंदशहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बदनौली प्रकरणः उपचार के दौरान घायल युवक की मौतघटना की जानकारी जैसे ही दोपहर बाद एंबुलेंस शव लेकर गांव पहुंची तो गांव से महिला और पुरुष एकत्र होकर सड़क पर आए और मोदीनगर रोड पर जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक डीएम-एसपी के आने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। करीब साढ़े 5 बजे डीएम-एसपी ने मौके पर जाकर परिजनों से वार्ता करनी शुरू कर दी। करीब सवा 6 बजे परिजन आश्वासन पर मान गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.