Hapur News: गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
हापुड़, जुलाई 6 -- Hapur News: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में रविवार को कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक का हाथ झुलस गया। हालांकि लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार गांव लुखराड़ा निवासी चंद्रवीर उर्फ बिन्नू के घर रविवार सुबह कुआं पूजन का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। बताया गया कि गैस का रेगुलेटर खोलने के बाद कुछ देर तक चूल्हा नहीं जल सका। जब दोबारा माचिस की तीली से चूल्हा जलाने का प्रयास किया गया तो गैस रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों में अफरा-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.