Hapur News: गैरहाजिर 9 चालक परिचालकों को नोटिस जारी
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: हापुड़ डिपो में लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 9 चालक परिचालकों को एआरएम ने जारी जारी किए हैं। इन्हें जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रोडवेज के हापुड़ डिपो में पिछले कई माह में बिना सूचना दिए कई चालक परिचालक गैरहाजिर चल रहे हैं। जिस कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अब डिपो के एआरएम ने ऐसे चालक परिचालकों को चिंहित कर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। 9 चालक परिचालकों को नोटिस दिए हैं। जिन्हें जल्द से जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जो चालक परिचालक डिपो में बिना सूचना दिए गैरहाजिर चल रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: रुट परिवर्तन को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.