हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: थाना देहात क्षेत्र में देवनंदिनी अस्पताल के पास गाली-गलौज करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। चार-पांच लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक का मोबाइल फोन सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर निवासी विशाल भारती ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से मेला देखने जा रहे थे। जब वह देवनंदिनी अस्पताल के पास पहुंचे तो वहां चार-पांच लोग गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो लक्ष्मणपुरा निवा...