Hapur News: गाड़ी से नकदी चोरी करने के आरोप मे हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने ढाबे पर खड़ी गाड़ी से नकदी चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी की नकदी समेत अवैध हथियार बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि पिछले दिनों हाईवे स्थित एक ढाबे पर खड़ी गाड़ी से चोरों ने 80 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने घटना में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर के हिस्ट्रीशीटर गांव पित्तन ओदा निवासी कादिर ऊर्फ सोनू को उसके साथी गांव पलिया पाड़ा निवासी नबील, गांव फजलपुर निवासी इमरान अली को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तमंचे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.