Hapur News: गलत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की हुई मौत
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बुधवार सुबह को जिम से लौटते समय बाइक में पेट्रोल डलवाने आ रहे मामा-भांजे को गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक बाइक सवारों को करीब 20-30 मीटर तक घीसटते हुए ले गया। सड़क हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर देहात, कोतवाली हापुड़ नगर और बाबूगढ़ थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया था, लेकिन पुलिस ने दुर्घटनाग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.