Hapur News: गलत दिशा में खड़े ट्रकों से टोल प्लाजा से आगे लगा जाम
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा से कुछ कदम की दूरी पर सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े किए गए ट्रक और अन्य भारी वाहनों के कारण गुरुवार को जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों व वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण टोल प्लाजा की ओर आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हो गई। काफी देर तक यातायात बाधित रहने से लोगों में परेशानी बढ़ गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला। अधिकारियों ने गलत दिशा में खड़े वाहनों को हटवाकर सड़क को सुचारु कराया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और कुछ देर बाद जाम की स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे भारी वाहनों के बेतरतीब खड़े हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.