Hapur News: गर्भवती महिला से घर में घुसकर मारपीट का आरोप
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: आदर्श नगर क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया कि उसके घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में मक्का बोई गई है। आरोप है कि रविवार शाम एक युवती खेत से भुट्टे तोड़कर ले जा रही थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।महिला का कहना है कि वह तीन माह की गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसके पेट पर भी चोट पहुंचाई गई, जिससे उसे तेज दर्द होने लगा। घटना के बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.