हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का जबरन गर्भपात कराने के लिए सहयोग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि उसके ही गांव निवासी युवक ने अपनी बहन के माध्यम से उसकी नाबालिक बेटी को घर बुलाकर दोस्ती करने के नाम पर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी निरंतर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान उसकी बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने जबरन उसकी बेटी का अपने परिवार और गांव निवासी व्यक्ति के सहयोग जबरन गर्भपात करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन आरोपी तभी से फरार है। उन्होंने बताया कि अब गर्भपात में सहयोग...