Hapur News: गन्ने के खेत में तीन सीपीयू रखे मिले
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: बहादुरगढ थानाक्षेत्र के गांव भैना सदरपुर के जंगल मे भैना निवासी किसान रविन्द्र सिंह तोमर खेत पर काम करने वृह्स्पतिवार की सुबह पहुंचे थे। काम करने के दौरान उनके ईख के खेत मे तीन सीपीयू रखे हुए थे। उनको देखकर वह अचंभित हो गए। उसके बाद रविन्द्र सिंह ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी औपचारिकता पूरी करते हुऐ तीनो सीपीयू को साथ लेकर बहादुरगढ थाना पहुंचाये। पुलिस ने उनके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.